फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राजस्थान रोडवेज बस की टक्कर से मासूम बेटे की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 09 Sep 2019 01:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
अस्पताल में रो रोकर बेसुध हुई मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में गोवर्धन डीग मार्ग पर सोमवार को पैदल चल रहे नौ वर्षीय बच्चे को राजस्थान रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना में घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम परिवार संग गोवर्धन परिक्रमा करने आ रहा था। 
विज्ञापन


सोमवार को राजस्थान के ठीकरिया अलवर से श्रीगिरिराज मित्र मंडल ट्रस्ट के बैनर तले भक्तों का जत्था पैदल यात्रा कर गोवर्धन आ रहा था। भक्तों का दल सुबह करीब 10 बजे गोवर्धन डींग मार्ग स्थित सब्जी मंडी के निकट पहुंचा। 

ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: कॉलेज में छात्राओं के बुर्का पहनकर आने पर पाबंदी, देवबंद के उलेमा ने जताई आपत्ति
विज्ञापन


इसी दौरान गोवर्धन की ओर से तेज गति में आ रही राजस्थान रोडवेज बस ने दल में शामिल नौ साल के रियांश को टक्कर मार दी। घटना में रियांश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए। 
विज्ञापन

 
जहां उपचार क दौरान बच्चे की मौत हो गई। बेटे की मौत से मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, आरोपी चालक बस लेकर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें