आगरा के जिला अस्पताल में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने घंटेभर में आग पर काबू पाया। आग में दवाएं जलकर राख हो गई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल परिसर मरीजों और तीमारदार भरा हुआ था। तभी नेत्र रोग विभाग के समीप स्थित दवा स्टोर में लोगों ने धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते दवा स्टोर से आग की लपटें निकलने लगीं।
अस्पताल में आए मरीज और तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। दमकल को सूचना देने के साथ स्टाफ आग बुझाने में जुट गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। आग में काफी दवाएं जल गई हैं।