फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनाए गए नौ मतदान केंद्र और 18 मतदेय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एमएलसी चुनाव में दो पदों के लिए नौ अप्रैल को जिले में मतदान होगा। इसके लिए नौ मतदान केंद्र और 18 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। प्रशासन मतदेय स्थलों में व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम में जुट गया है। प्रशासन के अनुसार अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में एमएलसी चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दीहै। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मैनपुरी में एमएलसी के दो पदों के लिए मतदान होना है। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए नौ मतदान केंद्र और 18 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो अलग-अलग मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
एक मतदेय स्थल पर एक ही प्रत्याशी के लिए मतदान होगा। प्रशासन ने सुरक्षा व अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों का निर्धारण किया है। जिले के कुल नौ ब्लॉकों में से आठ में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है। मैनपुरी ब्लॉक का मतदान केंद्र देवी रोड स्थित परिषदीय विद्यालय में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिले में एमएलसी चुनाव के लिए कुल नौ मतदान केंद्र और 18 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी जगह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच नौ अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन

-रामजी मिश्र, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें