फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महापुरुषाें की मूर्तियों के संरक्षण पर खर्च होंगे नौ करोड़

Mon, 19 Oct 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत महापुरुषों की जर्जर मूर्तियों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिले की नौ विधानसभाओं से 96 मूर्तियों के प्रस्तावों का सत्यापन पूरा हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रिकी विभाग ने यह कार्य शुरू कर दिया है। सभी मूर्तियों का कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। समाज कल्याण विभाग की यह योजना समाज सुधारकों और सांस्कृतिक विभूतियों की मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को इस पर एक करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इस बजट में कम से कम 10 मूर्तियों पर कार्य होना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रिकी विभाग को 40 फीसदी बजट भेजा गया है। जनप्रतिनिधियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 54 और महर्षि वाल्मीकि की 15 मूर्तियों के सर्वाधिक प्रस्ताव दिए हैं। इसके अलावा अन्य महापुरुषों की मूर्तियों के लिए प्रस्ताव हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें