फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतिमान एक्सप्रेस से  टकराईं दो नीलगाय

Sun, 26 Mar 2017 12:22 AM IST
गतिमान एक्सप्रेस से  टकराईं दो नीलगाय
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस से  टकराईं दो नीलगाय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से आगरा कैंट आ रही गतिमान एक्सप्रेस शनिवार की सुबह कीठम के पास दो नीलगायों से टकरा गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। लेकिन दोनों नीलगाय इंजन के कैटल गार्ड में फंस चुकी थीं। तकरीबन 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद आगरा कैंट स्टेशन पहुंची, जहां इंजन बदला गया।
विज्ञापन

आगरा दिल्ली रूट पर चलने वाली सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस सुबह तकरीबन 9.30 बजे मथुरा से कीठम के पास पहुंची थी। ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी तभी ट्रैक पर एक के बाद एक दो नीलगाय ट्रेन से टकरा गईं। हादसे के कारण कैटल गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन तकरीबन 20 मिनट तक कीठम पर खड़ी रही। आरपीएफ कर्मियों ने कैटल गार्ड में फंसी नीलगाय को बाहर निकाला। इसके बाद ट्रेन को आगरा कैंट लाया गया। शाम को आगरा कैंट से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले गाड़ी में दूसरा इंजन लगवाया गया। इस संबंध में डीसीएम/पीआरओ नीरज भटनागर ने बताया कि गतिमान से नीलगाय टकरा गई थी। दूसरा इंजन लगाकर दिल्ली रवाना किया गया। 

पूरा नहीं हो सका बाउंड्रीवाल का काम
आगरा। आगरा-दिल्ली के बीच गतिमान एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने पर संरक्षा अफसरों ने रूट के दोनों ओर बाउंड्रीवाल कराने के निर्देश दिए थे। एक साल के बाद भी रेल प्रशासन ट्रैक के किनारों पर बाउंड्रीवाल का काम पूरा नहीं कर सका है। यही कारण है कि गतिमान कीठम के पास तीन बार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच चुकी है। इसके पूर्व भी गतिमान के इंजन से गाय टकरा गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें