फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्द हुईं रातें, प्रदेश में तीसरा सबसे ठंडा शहर आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर में ठंड और कोहरे का असर अगले दो दिनों तक और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को आगरा में ठंडी हवाओं के चलते गलन बनी रहेगी, जबकि सुबह और रात के समय अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मंगलवार रात शहर का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में तीसरे स्थान पर था।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी दो दिनों में आगरा का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट महसूस की जाएगी। मौसम विभाग ने आगरा के लिए अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने के आसार जताए हैं। सड़क, हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें