फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में 'कोरोना कर्फ्यू' : रात नौ से सुबह छह बजे तक जन सामान्य की आवाजाही पर रोक

Wed, 14 Apr 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

जिले में सोमवार को पहली बार एक दिन में 77 कोरोना मरीज मिले। इसके बाद जिलाधिकारी ने यह फैसला लिया है। सरकारी ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारी सहित आवश्यक सेवाएं रहेंगी बहाल
विज्ञापन
सकीट कस्बा में भ्रमण करतीं जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल और पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल ने मंगलवार से एटा में कोरोना के चलते नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। आगामी आदेश तक रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान सरकारी डयूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों सहित आवश्यक वस्तुओं को इससे मुक्त रखा गया है। वहीं पुलिस को आदेशित किया गया है कि वह इस दौरान रात्रिकालीन कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराएं।

विज्ञापन

जिला में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 28 सौ से अधिक पहुंच गई है, वहीं दो अब तक 32 लोगों की मौत हो चुुकी है। रमजान, नवरात्र और पंचायत चुनाव में प्रसार के दौरान बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक साथ 77 लोग कोरोना पॉजीटिव आए, वहीं दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बुधवार को भी पचास लोग पॉजीटिव आए और दो लोगों की मौत हो गई। अचानक कोरोना की दूसरी लहर के तेज होने पर लोगों को संक्रमण से बचाव और कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने रात्रि कालीन कर्फ्यू का ऐलान किया गया। 

यह रहेंगे मुक्त:-रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान माल वाहन, दूध, फल, सब्जी मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम, क्लीनिक आदि खुले रहेंगे।

इन पर पूरी तरह प्रतिबंध: नाइट कर्फ्यू के दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान बाजार रात साढ़े आठ बजे तक बंद हो जाएगा, जबकि नौ बजे तक लोग अपने-अपने घरों में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


रात्रि कालीन कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं को बहाल रखा गया है। वहीं गांव-देहात से सुबह मंडी में फल-सब्जी और अनाज लेकर आने वाले किसानो को इससे मुक्त रखा गया है। -विवेक मिश्रा, अपर जिलाधिकारी

पुलिस फोर्स चुनाव में व्यस्त है, ऐसे में पर्याप्त पुलिस बल न होने पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा कि वह नियमों का पालन करें। वहीं उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।- ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन



रात्रि कर्फ्यू: नौ बजते ही सायरन बजाते हुए निकलीं पुलिस की गाड़ियां, बेवजह निकले लोगों के चालान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें