कार्यक्रम में करना पड़ेगा बदलाव
आवास विकास कॉलोनी निवासी रेनू कुमारी के बेटे की 25 अप्रैल को अवधपुरी स्थित एसडी रिसोर्ट में शादी है। रेनू दिल्ली में इलाज करा रही हैं। अपनी बीमारी के साथ ही संक्रमण की रफ्तार भी उनकी चिंता बढ़ा रही है। उनकी सबसे बड़ी चिंता यही है कि जिन लोगों को कार्ड बांटे जा चुके हैं, उन्हें मना नहीं किया जा सकता। बोलीं कि अगर रात्रि कर्फ्यू जारी रहा तो शादी के कार्यक्रमों में काफी बदलाव करना पड़ेगा।
कार्ड को दें पास की मान्यता
आवास विकास सेक्टर सात निवासी भुवन चंद उपाध्याय के बेटे की 27 अप्रैल को ग्रीन वैली, पश्चिमपुरी में शादी है। उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि अगर रात का कर्फ्यू बना रहा तो मेहमानों का आना काफी मुश्किल हो जाएगा। वह फैसला नहीं कर पा रहे कि कितने मेहमानों का भोजन तैयार कराया जाए। बोले कि शादी के कार्डों को अगर पास की मान्यता दे दी जाए, तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।