लॉकडाउन में सूटकेस बैग पर मासूम बेटे को लिटाकर उसे खींचते हुए पैदल जाने वाली मां के मामले का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव और आगरा के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर उनसे चार सप्ताह में जवाब तलब किया है। इसके अलावा अन्य मामलों पर भी चिंता जताई है।
यह मामला आगरा के एमजी रोड का है। 13 मई को पंजाब से पैदल आया प्रवासी श्रमिकों का दल यहां से गुजरा। इसमें शामिल एक महिला अपने मासूम बेटे को ट्रॉली बैग पर लिटाकर उसे खींचते हुए ले जा रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और स्थानीय प्रशासन की जमकर फजीहत हुई।