फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कंगना रनाैत राष्ट्रद्रोह केस...कोर्ट में पेश हुए अभिनेत्री के वकील, अब 11 जुलाई को होगी सुनवाई

Mon, 30 Jun 2025 08:56 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

किसानों पर अभद्र टिप्पणी और स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाकर फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनाैत के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया था। पूर्व में इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
सांसद कंगना रनाैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनाैत के खिलाफ अधिवक्ता ने राष्ट्रद्रोह का वाद दायर किया था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 6 मई को वाद खारिज कर दिया। वादी अधिवक्ता ने सत्र न्यायालय में रिवीजन किया। सोमवार को कंगना रनाैत की ओर से अधिवक्ताओं ने वकालतनामा प्रस्तुत कर रिवीजन की कॉपी जवाब के लिए मांगी। रिवीजनकर्ता की ओर से कंगना के अधिवक्ताओं को रिवीजन की कॉपी दी गई। सत्र न्यायालय में मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने किसानों पर अभद्र टिप्पणी और स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाकर 11 सितंबर, 2024 को कंगना रनाैत के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसे अधीनस्थ न्यायालय ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था। सत्र न्यायालय ने कंगना रनाैत को पक्ष रखने के लिए उनके हिमाचल प्रदेश स्थित कुल्लू मनाली और दिल्ली के पते पर 14 जून को नोटिस भेजे थे। वह रिसीव हो चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर...100 मीटर तक घसीटा, चीखते रहे घायल; एक युवक की माैत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें