किया गया रूट डायवर्ट
शहर में आने वाले भारी वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा। उन्हें शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई हैं। ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिनको फिरोजाबाद ,एटा, हाथरस की ओर जाना है। वह रोहता नहर चौराहे से दिगनेर पुलिया, एकता चौकी और तोरा चौकी से होते हुए रमाडा कट, रिंग रोड से जाएंगे। जयपुर की ओर से आने वाले वाहन फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़ जाने के लिए पथौली नहर चौराहे से रुनकता होते हुए एनएच 19 मार्ग से जाएंगे। अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहन इनर रिंग रोड या एनएच 19 मार्ग से जाएंगे। एनएच 19 पर वाहनों का आवागमन यथावत रहेगा।
ये रहेगी पुलिस व्यवस्था
- जिस अवधि के लिए कार्यक्रम की अनुमति है। उसी अवधि तक कार्यक्रम करें।
- किसी भी स्थान पर बिना लाइसेंस के शराब पार्टी की अनुमति नहीं है।
- पार्टी के दौरान लाउडस्पीकर तेज आवाज में ना बजाएं।
- वाहन चालकों की ब्रीथ एलाइजर से जांच की जाएगी।
- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और विडियो अपलोड न करें।
- भीड़भाड़ और पिकनिक प्वाइंट पर सादा वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी।
- बस स्टॉप और स्टेशन पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी।