फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदे पर लटक कर नवविवाहिता ने दी जान, पांच माह पूर्व हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सदर के शहीद नगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन ने पति पर दूसरे धर्म का बनकर शादी करने और दूसरी युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुरानी मंडी ताजगंज निवासी बिजिया ने बताया कि उनकी बेटी की दोस्ती कुछ समय पहले असद गली, ताजगंज निवासी अरफात उर्फ आबू कुरैशी से हुई थी। उसने अपना नाम आबू बताते हुए नजदीकी बना ली। 15 फरवरी को दोनों की मर्जी से हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर दिया। शादी के बाद से वह बेटी के साथ शहीद नगर में किराए का घर लेकर रह रहा था। शादी के बाद उसके दूसरे धर्म का होने की जानकारी हुई। काफी विवाद के बाद आरोपी ने बेटी को साथ रहने को राजी कर लिया। कुछ ही दिन बाद आरोपी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगा। अपने धर्म में शादी पर मिलने वाले दहेज की बातें बोलकर प्रताड़ित करने लगा। बेटी मजबूरी में सब सहती रही। इसी दौरान आरोपी ने एक और युवती से भी प्रेम संबंध बना लिए। बेटी ने विरोध किया ताे आरोपी अपने 4 शादी की छूट का हवाला देने लगा। बेटी ने बृहस्पतिवार को 3 बजे अवसाद में आकर फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना के बाद परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग चुका था। सूचना पर भाजपा नेता प्रदीप राठौर, बजरंग दल के बंटी ठाकुर समेत कई लोग पहुंच गए। पुलिस ने आश्वासन देकर सबको समझाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें