फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिसॉर्ट मालिक समेत 4 पर साउंड एंप्लीफायर गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकता थाना में साउंड सिस्टम संचालक मनीष मीणा ने शंकर रिसॉर्ट के मालिक रजत माहेश्वरी समेत 4 लोगों के खिलाफ गबन का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुरानी विजय नगर कॉलोनी निवासी मनीष ने बताया कि वह राजू साउंड के नाम से कारोबार करते हैं। 19 जून को शंकर रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के लिए साउंड सिस्टम लगाया था। 26 जून की अगली बुकिंग को देखते हुए उन्होंने रिसॉर्ट के कार्यालय में एक एंप्लीफायर, एक मिक्सचर, दो बेस और दो टॉप स्पीकर रख दिए थे। बाद में सारा सामान मिल गया लेकिन करीब 1.20 लाख रुपये कीमत का एंप्लीफायर गायब था। आरोप है कि रजत माहेश्वरी, मनीष, चौकीदार पूनम तथा उसके पुत्र दीपक और शाहीन ने एंप्लीफायर अपने पास रख लिया और मांगने पर वापस नहीं किया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें