फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः जमीन के लिए विवाहिता को पीट कर मार डाला, शव छोड़कर भागे परिजन

Tue, 10 Sep 2019 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मंजू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रतवा में ससुरालीजनों ने जमीन के लिए विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुरालीजन घर का सामान लेकर भाग गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार की दोपहर शव को घर के कमरे से बरामद किया। इस दौरान महिला के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। साथ ही शरीर पर चोट के निशान थे। 
        
ये भी पढ़ें: बेलगाम खाकीः आगरा में दो युवकों की हवालात में पिटाई, थानाध्यक्ष व हलका इंचार्ज निलंबित 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि रतवा गांव निवासी हरिओम यादव की पत्नी मंजू (25) का शव सोमवार दोपहर घर के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। उनका आरोप है कि महिला की हत्या रात में की गई है। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर ससुरालीजन घर का सामान ट्रैक्टर में भर भाग गए। 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मंजू का भाई नहीं है। इसलिए ससुरालीजन उसके हिस्से की छह बीघा जमीन पति के नाम कराने को दबाव डाल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजन तहरीर देने के लिए दिल्ली में रह रहे मृतका के पिता का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ससुरालीजनों की तलाश में जुटी थी। 
ये भी पढ़ें: आगराः फर्जी फेसबुक पेज बनाकर सांसद को बदनाम करने की कोशिश, 'गंदा' वीडियो भी डाला

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। नाक और मुंह से खून क्यों निकला? महिला की मौत कैसे हुई? इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगी।  ससुरालीजनों की तलाश की जा रही है। डीपी गौड़, सीओ कुरावली  
      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें