फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम खाकीः आगरा में दो युवकों की हवालात में पिटाई, थानाध्यक्ष व हलका इंचार्ज निलंबित

Tue, 10 Sep 2019 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिनाहट में चोरी के शक में पूछताछ के बहाने थाने लाए गए दो युवकों को पुलिस ने हवालात में डालकर इतना पीटा कि वे बेहोश हो गए। होश में आने पर पुलिसवालों ने उनकी फिर से पिटाई कर खाल उधेड़ दी गई।
विज्ञापन


हालत बिगड़ जाने पर उन्हें छोड़ा गया। शिकायत मिलने पर एसएसपी बबलू कुमार एसओ पिनाहट थाना जितेंद्र कुमार गौतम और हलका इंचार्ज दरोगा सोनू शर्मा को निलंबित कर दिया। 

मामले की जांच सीओ पिनाहट वीएस वीर सिंह को सौंपी गई है। पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर पुलिसकर्मियों पर केस भी दर्ज हो सकता है। कुकथरी गांव निवासी राजीव तिवारी के घर 26 अगस्त की रात गहने, नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस इसी चोरी के मामले में पुरा नत्था से पूछताछ के लिए रामसहाय के बेटे अवधेश और मुन्ना लाल के बेटे संजू को छह सितंबर की रात करीब 11 बजे घर से थाने ले गई थी। दोनों दिल्ली में हलवाई का काम करते हैं। घर आए हुए थे।
Trending Videos

आरोप है कि थाने लाकर पुलिस ने इन दोनों की बेरहमी से पिटाई की। दोनों बेहोश तक हो गए। सात सितम्बर को फिर पीटा गया। हालत बिगड़ने पर छोड़ा। युवकों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह  से की। उन्होंने एसएसपी से बात की। पीड़ितों ने पुलिस बर्बरता के निशान दिखाए।

छोड़ने के बदले 26 हजार भी लिए
दोनों युवकों का आरोप है कि जब उनकी हालत बिगड़ गई तो उनके परिवारीजनों को बुलाया गया। उनसे 50 हजार रुपये मांगे गए। बाद में 26 हजार रुपये लेकर उन्हें रात करीब दस बजे थाने से ही छोड़ दिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक चौकीदार ने रंजिश में इनका नाम ले दिया था। इसी पर पुलिस ने उनकी खाल उधेड़ दी।
विज्ञापन

राजू गुप्ता कांड में जेल गया था दरोगा
सिकंदरा थाना में पिछले साल गैलाना रोड निवासी युवक राजू गुप्ता को चोरी के शक में इतना पीटा गया था कि उसकी जान चली गई थी। इस मामले में पुलिस को हत्या का केस दर्ज करना पड़ा। इसके आरोप में दरोगा सहित तीन लोगों को जेल भेजा गया था। बाद में गैर इरादतन हत्या की धारा में तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबूल कुमार ने बताया कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी पिनाहट को सौंपी है। एसओ पिनाहट और एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें