फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ढकरोई में नव विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 04 Jun 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। रामनगर चौकी क्षेत्र के गांव ढकरोई में एक नव विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव दरवाजे की चौखट में लगे कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। नायब तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन से जानकारी ली। इसके बाद शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ढकरोई निवासी रमेश सविता के पुत्र महेश की शादी सात फरवरी को जनपद औरेया के गांव रामनगर निवासी काजल उर्फ मुस्कान (22) के साथ हुई थी। महेश फरीदाबाद में रह कर नौकरी कर रहा था। पिछले दो माह से वह घर नहीं आया था। गांव स्थित घर में काजल और ससुर ही रह रहे थे। दो दिन पहले रमेश अपनी रिश्तेदारी में जनपद फर्रुखाबाद गए थे। सोमवार की सुबह जब वह घर वापस आए और दरवाजा खटखटाया।
दरवाजा नहीं खुला तो अंदर झांक कर देखा कि काजल का शव फंदे पर लटका हुआ था। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। चौकी इंचार्ज रामनगर पृथ्वी सिंह ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन



शादी के दो माह बाद ही लापता हो गई थी काजल
ढकरोई निवासी महेश की नव विवाहिता पत्नी काजल शादी के दो माह बाद से ही लापता हो गई थी। 24 अप्रैल को थाना किशनी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 9 मई को काजल की बहन उसे लेकर थाने आई थी। बयान आदि के बाद पुलिस ने काजल को परिजन के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन इस दौरान भी महेश फरीदाबाद से घर नहीं आया था। काजल मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें