फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
कासगंज के सहावर में दीवार गिरने से मृतक युवक के परिजन विलाप करते। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सहावर(कासगंज)। रानी अवंतीबाई नगर में एक नवनिर्मित दीवार के अचानक गिर गई और उसके नीचे एक युवक दब गया। युवक को मलबे से जब तक निकाला गया वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन

हादसे में मौत का शिकार गांव अभूपुरा निवासी पवन कुमार (22) पुत्र महेश कुमार हुआ। वह सोमवार की सुबह आठ बजे गांव से जरूरी काम के लिए सहावर आ रहा था। रास्ते में उसे लघुशंका लगी तो वह अवंतीबाई नगर के समीप नवनिर्मित दीवार के पास खड़ा हो गया। तभी दीवार अचानक भरभराकर दीवार गिर पड़ी। वह दीवार के मलबे में दब गया।
लोगों जब देखा तो वह उसे बचाने के लिए पहुंच गए। मलबे को हटाकर उसे निकाला गया। लेकिन दब तक उसने दम तोड़ दिया था। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार रामदयाल रमन युवक के परिजनों को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें