फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताहिक बंदी के दिन ही लगेगा नगर में साप्ताहिक फड़ बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि नगर में लगने वाला साप्ताहिक फड़ बाजार केवल बंदी के दिन ही लगेगा। इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शशि मिश्रा ने बताया कि पहले प्रस्ताव में नगर पंचायत कार्यालय के सभी कर्मियों को सातवें वित्त के अंतर्गत मकान किराया भत्ता पर सहमति, दूसरे प्रस्ताव में तालाब, पोखर व निर्माणाधीन गोशाला में विद्युत कनेक्शन कराए जाने पर सहमति बनी।
वहीं रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन नगर में फड़ बाजार लगाने पर सहमति बनी। जिसके मुताबिक अब सप्ताह में केवल बंदी के दिन ही साप्ताहिक फड़ बाजार लग सकेगा। मुख्यातिथि प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने सभी सभासदों से अपील की कि उनके द्वारा वार्ड में समय समय पर निरीक्षण किया जाए और कोई समस्या हो तो उसे दूर कराएं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि जल की बर्बादी न करें। इस दौरान अनूप कुदेशिया, रिजवान बेगम, महेश शाक्य, प्रीति राठौर, अफसाना बेग़म, राम नंदन एपी, शीला देवी, अनूप उपाध्याय, सत्यराम शर्मा, शिशुपाल सिंह राठौर, नजमा बेग़म आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें