फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कपड़े में लिपटी नन्ही जान, हो चुकी थी मौत...मैनपुरी में ईशन नदी पुल पर लोगों ने जो कुछ देखा दहल गया दिल

Fri, 19 Jul 2024 12:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में ईशन नदी पुल के पास से लोग जब गुजर रहे थे, तो उनकी नजर कपड़े में लिपटी नन्ही जान पर पड़ी। उसकी मौत हो चुकी थी। ये देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन
कपड़े में लिपटी नन्ही जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में ईशन नदी पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह नवजात बच्ची का शव कपड़े में लिपटा देख राहगीर सहम गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन



 

कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि ईशन नदी पुल के पास एक कपडे़ में लिपटा हुआ शव पड़ा हुआ है। शव किसी बच्चे का लग रहा है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कपड़े को खोल कर देखा। सफेद कपडे़ के अंदर एक नवजात बच्ची का शव था।
विज्ञापन

बच्ची कुछ घंटे पहले ही जन्मी लग रही थी। नार पर एक नीले रंग की क्लिप भी लगी हुई थी। लग रहा था कि बच्ची का जन्म किसी अस्पताल में हुआ था। इसके बाद क्या हुआ और बच्ची का शव नहर पुल के पास कैसे पहुंचा। इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें