गाने से देंगे कोरोना से बचाव का संदेश
आरा के पंचतारा होटलों के मैनेजर विवेक महाजन, विनोद शर्मा और चंदन चावला ने बताया कि इस बार का जश्न कुछ अलग अंदाज में हो। लोगों की सेहत का ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए न केवल सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा बल्कि गाने के जरिये कोरोना से बचाव का संदेश देंगे।
शाम से ही चेकिंग करेगी पुलिस
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि माल रोड, फतेहाबाद रोड, एमजी रोड पर शाम से पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग करेगी। जो शराब पीकर स्टंट करते मिलेंगे, उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मास्क न पहनने वाले लोगों के भी चालान काटे जाएंगे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।