Happy New Year 2025: साल 2024 को अलविदा कहते हुए 2025 के स्वागत पर लोगों ने मंगलवार रात खूब धमाल मचाया। होटल और रेस्तरां में मुंबई और दिल्ली से आए कलाकारों ने समा बांध दिया। अपार्टमेंट और काॅलोनियों में भी समारोह हुए। रात को घड़ी में 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर के गीत गूंजने लगे। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। फिल्मी गीतों पर लोग अपने-अपने अंदाज में खुशी मनाते दिखे। सड़कों पर भव्य रोशनी नजर आई।
फतेहाबाद रोड स्थित कई होटलों में भव्य आयोजन किए गए। यहां पर कपल्स को ही एंट्री दी गई। कार्यक्रम में मुंबई और दिल्ली के कलाकारों को विशेष रूप से बुलाया गया था। सिकंदरा स्थित कावेरी काैस्तुभ रेजीडेंशियल वेलफेयर सोसायटी में न्यू ईयर पार्टी का विशेष आयोजन किया गया। लोगों ने खूब मस्ती की। डीजे की धुन पर रात तक लोग थिरकते रहे। खाने-पीने की स्टाॅल भी लगाई गई थीं। बच्चों के खेलकूद के लिए भी अलग से इंतजाम किए गए। एलईडी स्क्रीन पर भी लोगों ने आनंद लिया।
New Year 2025 Welcome
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आवास विकास काॅलोनी स्थित पुष्पांजलि गार्डेनिया, एंथेला सोसाइटी, पारस पर्ल्स माॅल में न्यू ईयर पार्टी पर लोगों ने खूब मजा किया। होटल क्लार्क्स शिराज में डीजे की धुन पर देसी-विदेशी पर्यटकों ने कई फिल्मी गीतों पर डांस किया। रात के 12 बजते ही सभी ने एक साथ हैप्पी न्यू ईयर बोला तो पूरा परिसर गूंज गया। मंच भी सजाया गया था। इस पर कुछ लोगों को बुलाकर पुरस्कार भी दिए गए।
New Year 2025 Welcome
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सदर बाजार में मेले का आयोजन किया गया। इसमें भारी भीड़ पहुंची। बड़ी संख्या में बच्चों ने मेले में झूलों का मजा लिया। इस दाैरान खानपान का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। बाजार को रंगबिरंगी झालरों और लाइटों से सजाया गया। इससे राैनक अलग ही नजर आई।
चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने की चेकिंग, उतारा नशा
शहर में पुलिस पहले से मुस्तैद थी। जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों को ब्रीथ एनालाइजर से चेक किए। नशे में मिलने पर चालान किए गए। तेज गति से वाहन चलाने पर सीज कर दिए। ओपन बार के बार भी चेकिंग की। वहीं यातायात पुलिस भी तैनात की गई थी। इससे नया साल मनाने निकले लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ा।