फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद 2020: मैनपुरी जिले को अपराध से मिले निजात, बुलंद हो खाकी का इकबाल

Tue, 31 Dec 2019 05:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नववर्ष 2020 के आगाज में कुछ ही घंटे बचे हैं। मैनपुरी जिले के लोगों को शासन और प्रशासन से वर्ष 2020 में ढेर सारी उम्मीदें हैं। सबसे बड़ी उम्मीद बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की है। लोगों को उम्मीद है कि 2019 की तरह की पुलिस 2020 में बेहतर काम करेगी। 
विज्ञापन


खामियों में सुधार करके अपराधियों पर अंकुश लगाएगी। महिला अपराधों को लेकर गंभीरता बरती जाएगी। कुल मिलाकर पुलिस जनता को अपराध से निजात दिलाने के साथ ही अपराधियों के सामने खाकी का इकबाल बुलंद करेगी। 
 
दूर होगी पुलिस की कमी

पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। उनके सामने पुलिसकर्मियों की कमी आड़े आती है। जनता को उम्मीद है कि सरकार पुलिसकर्मियों की कमी दूर करके जिले को बेहतर पुलिसिंग की सौगात देगी।
विज्ञापन

 
जिले को भी मिले साइबर थाना
 
हाईटेक युग में साइबर अपराध की शुरुआत हो गई है। जिले में वर्ष 2019 में साइबर अपराध की बड़ी वारदात हुईं। इसके चलते जिले में साइबर सैल का गठन किया गया जो आगरा स्थित साइबर थाने के अधीन काम कर रही है। जिले को साइबर थाने की सौगात मिले तो साइबर अपराध से सख्ती से निपटा जा सकता है। 
विज्ञापन

बेहतर हो पुलिस का व्यवहार

जिले में सुरक्षा के लिए यूपी 112 के करीब 27 वाहन अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात हैं। इन वाहनों का रिस्पॉस टाइम दस से 15 मिनट का है। जनता की शिकायत सिर्फ इतनी है कि पुलिसकर्मियों का व्यवहार पीड़ित के साथ बेहतर नहीं होता है। उम्मीद है कि इस दिशा में पुलिसकर्मी सुधार करेंगे। 

अपराध क्षेत्र में बरती जाए सतर्कता

जिले में पुलिस ने 13 क्राइम प्वाइंट चिह्नित किए हैं। ये प्वाइंट ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा लूटपाट की वारदातें हुईं। इन प्वाइंट पर सतर्कता तो बरती जा रही है, लेकिन फिर भी अपराधियों ने वारदात को दोहराया है। ऐसे में इन स्थानों की सुरक्षा और बढनी चाहिए। 

आंकड़ों की नजर में पुलिस

1200 सिपाही जिलेभर में हैं तैनात, जबकि जरूरत कम से कम तीन हजार सिपाहियों की है। 
200 उप निरीक्षकों की जिलेभर में है तैनाती, आबादी के हिसाब से यह संख्या भी कम है। 
26 इंस्पेक्टर की तैनाती है मैनपुरी जिले में, जबकि 14 थाने हैं। ऐसे में यह संख्या भी बढनी चाहिए। 
 
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि हम पुलिसिंग को बेहतर बनाने और अपराध पर अंकुश लगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। 2020 में अपराधियों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें