फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर कारोबार से जुड़ी हर जानकारी: चैंबर की नई वेबसाइट लॉन्च, उद्योग और सब्सिडी का भी मिलेगा ब्योरा

Sun, 30 Aug 2026 06:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की ओर से नई वेबसाइट को लाॅन्च किया गया है। इस पर उद्योग और सब्सिडी से संबंधित हर जानकारी कारोबारियों को मिल सकेगी। 
विज्ञापन
चैंबर की नई वेबसाइट लाॅन्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की नई वेबसाइट www.ncicagra.in का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह ने जीवनी मंडी स्थित सभागार में इसे लॉन्च किया। अब उद्यमियों व व्यापारियों को एक ही क्लिक में सदस्यों की जानकारी, सरकारी नीतियों और सब्सिडी का पूरा विवरण एक ही जगह मिल सकेगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने चैंबर की इस डिजिटल पहल को सराहा। सुझाव दिया कि पोर्टल पर जिला उद्योग केंद्र, प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों, एनओसी प्रक्रिया और एमएसएमई की योजनाओं के लिंक भी जोड़े जाएं। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सुझावों का स्वागत करते हुए नवीनतम सरकारी योजनाओं को जल्द वेबसाइट पर अपडेट करने का आश्वासन दिया।

चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल और आईटी सेल चेयरमैन सचिन सारस्वत ने बताया कि पोर्टल पर संस्था का इतिहास, कार्यकारिणी सूची, ऑनलाइन सुझाव बॉक्स और गृह पत्रिका नाचिक उपलब्ध है। जल्द ही वर्चुअल बैठकों का लिंक भी सक्रिय होगा, जिससे सदस्य घर बैठे जुड़ सकेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें