फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए सीएचसी में बना नया वार्ड

Tue, 18 Feb 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भोगांव में आयुष्मान वार्ड का उद्घाटन करने के बाद निरीक्षण करते सीएम
विज्ञापन
मैनपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भोगांव में आयुष्मान योजना के तहत नए वार्ड का कायाकल्प होने के बाद मंगलवार को सीएमओ ने इसका उद्घाटन किया। आयुष्मान कार्ड धारकों को अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्डधारकों को अब इसी वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने आयुष्मान वार्ड का उद्घाटन करते हुए कहा कि आयुष्मान योजना से लाभान्वित लोगों को नए वार्ड में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा के साथ वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के लिए तैयार किए गए पिंक वार्ड की व्यवस्थाओं को सराहा। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विभागीय अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्थानीय सीएचसी भोगांव पर नए वार्ड का कायाकल्प कराया गया था। इस वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम कराया गया। चिकित्साधिक्षक डॉ. मोहित चतुर्वेदी ने बताया कि नए वार्ड का संचालन शुरू हो गया है। आयुष्मान कार्ड धारक विभिन्न मरीजों को अब सीएचसी पर बेहतर उपचार मिलेगा।
इस दौरान मेडिकल आफिसर डा. शबा खातून, जिला स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर, धर्मेंद्र कुमार, चीफ फार्मासिस्ट मुनेश पाल, डा. कंचन सिंह, ममता यादव, श्रद्धा राजपूत, पल्लवी मिश्रा, मीनाक्षी सिंह, विजय गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें