फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पतंजलि स्टोर में मिला एक्सपायर सामान

Tue, 18 Feb 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भोगांव स्थित पतंजलि स्टोर में जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोतः एफएसडीए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को भोगांव स्थित पतंजलि स्टोर का निरीक्षण किया। स्टोर में काफी मात्रा में एक्सपायरी सामान पाया गया। सामान को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। स्टोर से पतंजलि ब्रांड की अरहर दाल, पतंजलि ब्रांड बिस्किट का नमूना लिया गया।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि सुधीर सिंह के द्वारा शिकायत की गई थी। इसी क्रम में स्टेशन रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। तंदूरी पनीर पिज्जा का नमूना भी भरा गया। स्टेशन रोड स्थित ग्रील इन रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। यहां किचन में रखी दो पैकेट एक्सपायरी वेज मायोनी नष्ट कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदा का नमूना मौके से भरा गया। किचन में पाई गई कमियों को दूर करने तथा चिमनी लगवाने के सख्त निर्देश दिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विभाग की प्रयोगशाला को भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह, प्रदीप कुमार, सनोज कुमार, बृजेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें