फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई किलो सोना चोरी में नया मोड़: आरोपियों के परिजनों ने पुलिस को दिए साक्ष्य, कारोबारी के करीबी पर अब ये आरोप

Wed, 09 Sep 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

किनारी बाजार की सराफा फर्म से ढाई किलो सोने के आभूषण चोरी के मामले में आरोपी कर्मचारियों के परिजनों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर नए साक्ष्य सौंपे। परिजनों ने कारोबारी के करीबी व्यक्ति पर एमसीएक्स में 1.24 करोड़ रुपये का नुकसान करने और दुकान से सामान ले जाने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
सोने के आभूषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के किनारी बाजार में सराफा कारोबारी की फर्म से ढाई किलो सोना चोरी के मामले में आरोपी कर्मचारियों के परिजन मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को निर्दोष बताते हुए अपने पास मौजूद साक्ष्य सौंपे। डीसीपी मुख्यालय ने थाना कोतवाली प्रभारी को साक्ष्यों को विवेचना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हरीपर्वत थाना क्षेत्र के अवागढ़ हाउस निवासी मुकेश बाबू अग्रवाल की किनारी बाजार में कृष्ण गोपाल मुकेश बाबू ज्वेलर्स नाम से फर्म है। यहां सोने व कीमती पत्थरों के आभूषणों की बिक्री के साथ मजदूरी पर आभूषण बनवाए जाते हैं। 18 मई 2026 को स्टॉक की गिनती में आभूषण रखने वाले 27 डिब्बे खाली मिले थे। इनमें सोने की अंगूठी, पेंडल, मंगलसूत्र और गले की जंजीर समेत करीब 2.5 किलो आभूषण थे।

ज्वेलर्स ने शिकायत में बल्केश्वर निवासी कर्मचारी अमित बंसल, धीरज चौहान और दीपक यादव पर चोरी का शक जताया। साथ ही संपत्ति खरीदने और सोना बेचने का भी आरोप लगाया। मंगलवार को तीनों के परिजन पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। अमित ने 15 मई को संपत्ति खरीदने के आरोप को गलत बताते हुए उस दिन सुबह कागारौल में शादी समारोह में जाने और शाम चार बजे प्रतिष्ठान पहुंचने के साक्ष्य दिए। दीपक और धीरज ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों के संबंध में साक्ष्य सौंपे।
विज्ञापन


परिजन ने एक कच्चा पर्चा देकर कारोबारी के साथ दुकान पर बैठने वाले एक व्यक्ति पर एमसीएक्स में 1.24 करोड़ रुपये का नुकसान करने का आरोप लगाया। उसी व्यक्ति का दुकान से सामान ले जाने का वीडियो भी पुलिस को दिया गया। अमित बंसल ने बताया कि कारोबारी ने उसके नाम से दो स्कूटी ली हैं और उसके नाम पर खाते खुलवाकर लेनदेन भी किया है। डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें