फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में नई टाउनशिप: 898 किसान जमीन देने के लिए हुए तैयार, चार गुना मिलेगा मुआवजा

Thu, 25 Jan 2024 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ककुआ और भांडई में 138 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी, जहां नई टाउनशिप बनाई जाएगी। किसान भूमि देने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्हें 655 करोड़ रुपये का मुआवजा बंटा जाएगा।
 
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ग्वालियर रोड स्थित ककुआ और भांडई में नई टाउनशिप के लिए 898 किसान भूमि देने के लिए तैयार हो गए हैं। जल्द यहां बैनामे शुरू हो जाएंगे। 138 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। किसानों को सर्किल रेट से चार गुना कीमत के रूप में 655 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण पहली टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। पिछले माह भू-अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। 133 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी। आस-पास क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां विकसित नहीं हो इसके लिए एडीए ने 138 हेक्टेयर का लैंड बैंक तैयार किया है। 1044 काश्तकारों की भूमि ली जाएगी। जिनमें 898 किसानों ने भूमि देने के लिए सहमति पत्र भरे हैं। जिन किसानों ने सहमति पत्र भरे हैं उनके बैनामे फरवरी में शुरू हो जाएंगे। नई टाउनशिप में व्यावसायिक एवं रिहायशी दोनों तरह का भू उपयोग होगा। पूरी टाउनशिप थीम आधारित होगी। जमीन खरीद की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एडीए थीम घोषित करेगा।

ककुआ में 1.25 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर
ककुआ में सबसे ज्यादा 103 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी। यहां सर्किल रेट 1.25 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है। चार गुना कीमत के हिसाब से पांच करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा किसानों को मिलेगा। भांडई में 30 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी। यहां सर्किल रेट 60 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। चार गुना में 2.40 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन


कुठावली में बनेगा इंडस्ट्रियल क्लस्टर
ककुआ और भांडई में एक तरफ नई टाउनशिप बनेगी। उसके सामने ही दूसरी तरफ कुठावली में आगरा का पहला इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेगा। 101 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित इंडस्ट्रियल क्लस्टर इनर रिंग रोड व ग्वालियर हाईवे से जुड़ेगा। भूमि अधिग्रहण से 255 काश्तकार प्रभावित होंगे।

डिफेंस कॉरिडोर के लिए भी किसान सहमत
बिझामई गांव में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा। प्रदेश के छह जिलों में होकर गुजरने वाले इस इंडस्ट्रियल क्लस्टर के लिए 42 हेक्टेयर भूमि की खरीद हो चुकी है। 100 हेक्टेयर भूमि और चिह्नित की गई है। जिसके लिए किसान सहमत हो गए हैं। तहसीलदार सदर रजनीश वाजपेयी के अनुसार किसानों से सहमति पत्र भरवाएं जा रहे हैं। इस भूमि पर रक्षा उपकरण बनाने की फैक्टरियां स्थापित होंगी।

किसानों की सहमति से काम
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि भूमि अधिग्रहण किसानों की सहमति से किया जाएगा। ककुआ और भांडई में 898 किसान सहमत हैं। जल्द बैनामा शुरू हो जाएंगे। 655 करोड़ रुपया का मुआवजा किसानों में वितरित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें