फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो महीने में ही कबाड़ में पहुंचे नये स्ट्रेचर

Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने में ही कबाड़ में पहुंचे नये स्ट्रेचर
विज्ञापन

- घटिया सामान खरीदकर अस्पताल प्रशासन कर रहा है भ्रष्टाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सामान खरीद के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। यहां दो महीने पहले ही लाए गए स्ट्रेचर कबाड़ में पहुंच गए हैं। मामले में आगरा रोड निवासी एक युवक ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में दो महीने पहले नये स्ट्रेचर की व्यवस्था की गई थी। इमरजेंसी में दो और ओपीडी में एक स्ट्रेचर रखवाया गया था। स्ट्रेचर इतने घटिया किस्म के खरीदे गए थे कि दो महीने में ही कबाड़ में पहुंच गए। शहर के आगरा बाई पास रोड निवासी अतुल कुमार ने इस पर चिंता प्रकट करते हुए शिकायत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से की है। अतुल कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सामान खरीद के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


एक साल में तीन बार खरीदे जा चुके हैं स्ट्रेचर

पिछले एक साल में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में तीन बार स्ट्रेचर खराब होने पर बदलवाए गए हैं। हर बार यही होता है दो और तीन महीने में ही स्ट्रेचर खराब हो जाते हैं। इसका कारण यही है कि विभाग भ्रष्टाचार कर मानक विहीन स्ट्रेचर की व्यवस्था कराता है। अधिकारियों को इसकी जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन


स्ट्रेचरों में कुछ खराबी आई थी। उनके स्थान पर स्ट्रॉक में उपलब्ध दूसरे स्ट्रेचर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। भ्रष्टाचार जैसे आरोप निराधार हैं।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें