फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुकदमों में प्रभावी पैरवी करें सरकारी वकील

Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमों में प्रभावी पैरवी करें सरकारी वकील
विज्ञापन

डीजीसी फौजदारी ने एडीजीसी के साथ बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। डीजीसी फौजदारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार को एडीजीसी के साथ बैठक की। डीजीसी ने कहा मुकदमों मेंं सरकारी वकील प्रभावी पैरवी करें। सजा का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मुकदमों में समय से गवाही कराएं। गवाहों की तय तारीख पर संबंधित कोर्ट में गवाही होनी ही चाहिए।

डीजीसी फौजदारी ने कहा कि शासन और हाईकोर्ट की मंशा अधिकतम केसों में प्रभावी पैरवी से आरोपियों को सजा दिलाने की है। सरकारी वकीलों की जिम्मेदारी है कि हर मुकदमे में समय से गवाही कराएं। अदालत में गवाही के लिए आने वाले हर गवाह की तय तारीख पर हर हाल में गवाही कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष की गवाही को लंबित नहीं होने दिया जाए। गवाही के लिए नहीं आने वाले गवाहों को तय तारीख पर बुलाने के लिए कार्रवाई की जाए। एडीजीसी अनूप यादव, अभिषेक गुप्ता, रोहित शुक्ला, मनोज वर्मा, विपिन चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र दुबे, विक्रम कश्यप, मुकल रायजादा, रामदर्शन पाल, शैलेंद्री राजपूत, विश्वजीत राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें