फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार बनी सड़क, चलने लायक फिर भी न रही

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों ने एक नहीं, बल्कि दो बार सड़क बनाई, लेकिन अंधेरगर्दी ऐसी कि चलने लायक फिर भी न रही। हरीश नगर, अमल गार्डन 80 फुट रोड को 10 मई को ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया, लेकिन पहली बारिश में ही एक किमी का हिस्सा दो से तीन फुट गहरा धंस गया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल निरीक्षण करने पहुंच गए। उसके बाद से गड्ढों में बड़ी गिट्टियां डालकर छोड़ दी गई। अब चार दिन पहले मरम्मत की तो ऐसी कि पूरी सड़क पर गिट्टियां उखड़कर बिखर गईं। दो पहिया वाहन चालकों के लिए यह फिसलन, रपटने वाली सड़क हो गई। जिससे फिर से इस रोड पर ट्रैफिक एक ही लेन पर निकलने लगा है। हरीश नगर, नारायण विहार, शिवम एलीगेंट, अरविंद पुरम, मनहर गार्डन रोड के लोगों ने सड़क निर्माण की जांच और इसे बनाने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

बिना कॉम्पेक्शन बिछाई गिट्टी
जलनिगम ने सीवर लाइन बिछाने के बाद मनहर गार्डन साइड में अमल गार्डन से अन्ना आइकॉन तक कॉम्पेक्शन के बिना गिट्टी बिछा दी। आगरा विकास प्राधिकरण ने सड़क का निर्माण कराया तो तीन किमी में से एक किमी का हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। 15 फुट लंबे और 2 फुट गहरे गड्ढे इस सड़क पर हो गए। विधायक और एडीए उपाध्यक्ष के दौरे के बाद भी सड़क की दुर्दशा का आलम ये कि दोबारा बनाने पर पूरी एक किमी सड़क की गिट्टियां बिखरकर फैल गईं। फिसलने के कारण वाहन चालक इस सड़क पर चलने से बच रहे हैं।
बनते ही धंस गई सड़क
अजीब धांधली है। 10 साल बाद जैसे तैसे सड़क बनी तो बनते ही धंस गई। अब गड्ढे भरे हैं तो गिट्टियां ही उखड़ गईं। धंसी सड़क में गिट्टियां भरने में 7 महीने लग गए, फिर भी चलने लायक सड़क नहीं बची। इस धांधली की जांच की जाए। - पवन सिंह, निवासी, हरीश नगर
विज्ञापन

निर्माण कार्य की जांच हो
एडीए के अधिकारी ठेकेदारों से मिलीभगत करके घटिया सड़कें बना रहे हैं। हमारी मांग है कि न केवल इस प्रमुख सड़क के घटिया निर्माण की जांच हो, बल्कि हाल में बनाई गई सभी सड़कों की गुणवत्ता रिपोर्ट तैयार कर सार्वजनिक की जाए। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए। - ओम शर्मा, अध्यक्ष, हमारा आगरा
चलने में भी लग रहा उर
पहले गड्ढे थे तो संभल कर चले, अब गिट्टियां बिखरी हैं तो फिर चलने में डर लग रहा है। कोई दिन ऐसा नहीं, जब दो पहिया वाहन चालक या साइकिल सवार ब्रेक लगाने पर फिसलकर गिरते न हों। सड़क की मरम्मत कराई जाए। ये चलने लायक नहीं है। - महेंद्र सिंह, अरविंद पुरम
ठेकेदार पर होगी कार्रवई
जलनिगम ने सड़क पर जब सीवर लाइन बिछाई, तब कॉम्पेक्शन ठीक से नहीं किया। इसी लिए सड़क धंस गई। अब एडीए और जलनिगम ने मिलकर सड़क की मरम्मत कराई है। गिट्िटयां उखड़ने पर पहले इसे चलने लायक ठीक कराएंगे, फिर ठेकेदार के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण
पंचकुइयां - सुभाष पार्क रोड पर बीचोबीच खोद दी सड़क
पंचकुइयां - सुभाष पार्क रोड पर पानी की लाइन की लीकेज के बाद बीचोबीच सड़क पर गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन इस गड्ढे को मिट्टी डालने के बाद ढंग से ढका नहीं गया। सोमवार को यहां से ट्रैक्टर निकला तो इसमें फंस गया, जिसके बाद यहां एक फुट तक मिट्टी दब जाने से वाहन चालक इस गड्ढे से बचते हुए निकले। एमजी रोड पर सोमवार को वाहनों का दबाव भी ज्यादा था, जिस वजह से यहां सड़क पर गड्ढे के कारण वाहनों के निकलने में परेशानी आई। क्षेत्रीय पार्षद राजेश प्रजापति के मुताबिक खोदाई के बाद मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। सड़क पर लीकेज लाइन की मरम्मत के बाद जलकल विभाग मानकों के मुताबिक निर्माण नहीं करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें