फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बढ़ी धुंध, शाम को गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो सोमवार की सुबह धुंध गहरा गई। सुबह धुंध गहराई तो सूरज ने दोपहर में दर्शन दिए। शाम को गलन और ठिठुरन ने लोगों को अलाव जलाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

दो दिन से शीतलहर झेल रहा आगरा प्रदेश में सोमवार को 9वां ठंडा शहर रहा। सबसे सर्द मेरठ और मुजफ्फर नगर रहे, जहां पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को आगरा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य रहा, हालांकि दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह धुंध छाई रही और शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह 8 बजे के बाद धूप खिली तो राहत मिली। दोपहर में कलक्ट्रेट, नगर निगम, एसएसपी कार्यालय समेत सरकारी दफ्तरों में बाबू और फरियादी धूप सेंकते नजर आए तो पार्क और स्मारकों में भी पर्यटक गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आये। शाम को गलन फिर बढ़ गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें