फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 1200 मतदाताओं पर नए मतदेय स्थल, 25 तक करें आपत्ति

Thu, 22 Oct 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला निर्वाचन आयोग के नए मानकों के तहत जिले में 1200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल (बूथ) का संभाजन किया जाएगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुई कलेक्ट्रेट बैठक में राजनीतिक दलों के साथ इसके बारे में चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि जर्जर भवनों के बूथों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा और कम मतदाताओं वाले केंद्रों को पास के केंद्रों में मिलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इस सूची पर कोई भी आपत्ति या सुझाव 25 अक्तूबर तक संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर या जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप से दिए जा सकते हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने जिले के कम जेंडर अनुपात (825) पर चिंता जताते हुए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि 24 को विशेष मतदाता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी दल अपने बूथ लेवल एजेंटों को सक्रिय कर अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें। इस बैठक में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, डॉ. धर्मपाल सिंह, चौधरी बाबूलाल, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह, और आप नेता सिद्धार्थ चतुर्वेदी सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें