20 से 45 साल के 60 फीसदी मरीज
इस सत्र में मिले 113 मरीजों में 20 से 45 साल की उम्र के सबसे ज्यादा मरीज हैं। 10 से 15 साल की उम्र के चार बच्चे भी संक्रमित हैं। 60 साल की उम्र से अधिक के भी चार मरीज हैं। इनकी हालत ठीक है और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। टीकाकरण कराने के बाद संक्रमित भी हुए तो हालत गंभीर नहीं होगी।
कप्पा, डेल्टा और अज्ञात वैरिएंट के मिल चुके हैं मरीज
आगरा में अभी तक कोरोना वायरस के तीन वैरिएंट मिल चुके हैं। इसमें ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी 30 साल के टैक्सी चालक की जीनोम सीक्वेंसिंग में कप्पा वैरिएंट का पता चला। यह होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गया था। कमला नगर की 26 साल की युवती बीते साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका से लौटी थी, इसमें अज्ञात वैरिएंट मिला था। कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा प्लस के मरीज ज्यादा मिले।
शनिवार की शाम से रविवार तक रहे लॉकडाउन
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने डीएम से अपील की है कि कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोविड नियमों का सख्ती से पालन करवाने को आदेशित करें। शनिवार की शाम से रविवार तक लॉकडाउन रखा जाए, इससे संक्रमण की दर कम होगी। 30 बेड वाले अस्पतालों में ऑक्सीजन के चैंबर का होना सुनिश्चित भी कराया जाए।