फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज और सीकरी को मिलेंगी नई गोल्फ कार्ट

Thu, 31 Mar 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
विज्ञापन
न्यू गोल्फ कार्ट - फोटो : demo
विज्ञापन
पथकर सलाहकार समिति ने आगरा और फतेहपुर सीकरी में आठ करोड़ रुपये से विकास कार्य और नई गोल्फ कार्ट खरीदने और एतिहासिक स्मारकों के आसपास प्रकाश व्यवस्था को मंजूरी दे दी है। पथकर से करीब 16 करोड़ रुपये के प्रस्ताव बैठक में रखे जाने थे, लेकिन मंडलायुक्त ने फिलहाल करीब आठ करोड़ रुपये प्रस्तावों को औचित्य सहित दोबारा समिति के समक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक बुधवार को करीब तीन बजे मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के सभागार में हुई। प्राधिकरण ने नए प्रस्ताव रखे। समिति ने प्रमुख रूप से 12 नई गोल्फ कार्ट खरीद को मंजूरी दे दी है। इनमें से चार-छह सीटर गोल्फ कार्ट फतेहपुर सीकरी स्मारक के लिए दी जाएंगी, शेष आठ गोल्फ कार्ट ताजमहल में लगाई जाएंगी। करीब 235 लाख रुपये मंजूर किए हैं। स्मारकों को पास करीब 80 लाख रुपये से दो टायलेट ब्लाक बनाए जाएंगे। 150 लाख रुपये एतिहासिक स्थलों के आसपास, वीआईपी मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था के साथ अनुरक्षण कार्य पर खर्च किए जाएंगे। सेंट जोंस कालेज की बिल्डिंग को आलोकित करने के लिए करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में लाइट एंड साउंड शो पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने फिलहाल इस प्रस्ताव के लिए राशि रिजर्व करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएम पंकज कुमार, एडीए वीसी मनीषा त्रिघाटिया, सचिव एन यादव, नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह, पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार सहित पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  

पथकर निधि से और क्या मिला
- फतेहपुर सीकरी स्मारक की सफाई के लिए नगर पालिका को 24 लाख
- ताज महल, आगरा किला, सफाई प्रकाश को नगर को निगम 22 लाख
- यूपी नेडा को सोलर लाइट लगाने के लिए समिति ने दिए हैं 5.71 लाख
- गोल्फ कोर्स से पुरानी मंडी, शाहजहां पार्क बाउंड्री रंगाई के लिए 60 हजार
- ताजमहल पर्यटकों को चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस संचालन को 3.0 लाख
- सीएनजी बसों के दो माह तक रखरखाव और बीमा के लिए दिए 10 लाख
- शहर में ट्रैफिक साइनेज लगाने के लिए समिति ने एडीए को दिए 10 लाख
- ताज पर पर्यटकों के शू कवर, मिनरल वाटर, कैरी बैग के लिए 25 लाख

बैठक से पहले छूट गए अफसरों के पसीने
आगरा। पथकर सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को प्रस्तावित थी। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पिछले बैठक के एजेंडे की बुकलेट तैयार हो गई। शाम को वरिष्ठ अधिकारियों ने एजेंडे की प्रति देखी तो उनके होश उड़ गए। बुधवार शाम तीन बजे बैठक थी और एजेंडा तैयार नहीं था। वीसी ने आफिस पहुंचते ही एजेंडा मांगना शुरू कर दिया। जिम्मेदार अफसर कार्यालय को दौडे़े और दिन भर मेहनत कर नया एजेंडा तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें