फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर में एयरपोर्ट आगरा के खिलाफ साजिश: बाबूलाल

Thu, 31 Mar 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
सांसद चौधरी बाबूलाल ने जेवर में एयरपोर्ट बनाने के प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को आगरा के खिलाफ साजिश करार दिया है - फोटो : file pic
विज्ञापन
ताजनगरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की मांग लगभग डेढ़ दशक पुरानी है। सांसद चौधरी बाबूलाल ने जेवर में एयरपोर्ट बनाने के प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को आगरा के खिलाफ साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर आगरा के हक की आवाज उठाएंगे और जेवर में एयरपोर्ट बनाने का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

चौधरी बाबूलाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार आगरा में जमीन उपलब्ध न होने का बहाना बनाती है, जबकि वह अपने संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी में उपयुक्त जमीन का विकल्प प्रस्तुत कर चुके हैं। इस मामले को लोकसभा में भी उठाया। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी पर्यटन नगरी है। पास ही भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है। दोनों ही जगहों पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। एयरपोर्ट के लिए आगरा सारे मानकों को पूरा करता है। यदि जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना तो उससे न तो कोई पर्यटकों को लाभ मिलेगा और न ही जेवर क्षेत्र की जनता को। केवल राजनीतिक कारणों से आगरा का हक को छीनकर जेवर को देने की साजिश रची जा रही है।

जेवर में एयरपोर्ट का नेशनल चेंबर ने किया विरोध
नेशनल चेंबर की प्रबंध समिति की बैठक में जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कवायद का विरोध किया गया। चेंबर अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने कहा कि ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर आगरा से हर बार धोखा हो रहा है। ताजमहल के शहर में हवाई अड्डा न होने पर पर्यटक आश्चर्य जताते हैं। आगरा में 30 किमी परिधि में ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनना चाहिए। बैठक में अवनीश कौशल, संजय गोयल, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विष्णु भगवान अग्रवाल, अनूप गोयल, मनोज गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, नरिंदर सिंह, मुरारी लाल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें