फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, 21 व्यापारियों को किया सम्मानित

Mon, 15 Dec 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शपथ समारोह में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष नरेश पांडेय सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारियों के हित में काम करने की शपथ दिलाई। कहा कि कोई भी व्यापारी किसी दूसरे व्यापारी की शिकायत नहीं करेगा। 
विज्ञापन
व्यापार मंडल की कार्यकारिणी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार हो या उत्पीड़न, व्यापारी बर्दाश्त न करें। चुप्पी तोड़ें और आवाज उठाकर एकता से मुकाबला करें तो कोई उत्पीड़न नहीं कर सकेगा। ये विचार वाटरवर्क्स स्थित होटल में आयोजित महानगर कार्यकारिणी के शपथ समारोह में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तो व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। योगी सरकार में व्यापारी सुरक्षित हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि एक-दूसरे से कभी द्वेष नहीं रखें।

भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने व्यापारियों को समाज की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि कोई रीढ़ की हड्डी पर चोट करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष नरेश पांडेय सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारियों के हित में काम करने की शपथ दिलाई। कहा कि कोई भी व्यापारी किसी दूसरे व्यापारी की शिकायत नहीं करेगा। कार्यक्रम का संचालन महानगर कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान छावनी परिषद के पार्षद राजेश गोयल, रमन गोयल, कपूर चंद रावत, संजय कुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, अबरार खान, राजीव जैन, हसरत अली, नन्हे खां आदि का स्वागत हुआ। समारोह में नरेश लखवानी, नेहा गुप्ता, सुरेद्र जैन, अरुण मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, कुनाल गुप्ता, उस्मान आगाई, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें