फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे: टोल फ्री की मांग पर किसान यूनियन का हंगामा, चार लेनों को किया बंद; जाम के बन गए हालात

Mon, 15 Dec 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर  टोल फ्री करने की मांग को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इससे कर्मचारियो में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
धरना देते किसान संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर सोमवार शाम टोल फ्री की मांग के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन (शिवपाल गुट) ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नोएडा की ओर जाने वाली चार टोल लेनों को बंद कर दिया, जिससे एक्सप्रेसवे पर जाम के हालात पैदा हो गए। अचानक हुए इस प्रदर्शन से टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। 

टोल प्लाजा इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि किसान यूनियन ने टोल फ्री को लेकर ज्ञापन दिया है, लेकिन उनकी किसी भी मांग को स्वीकार नहीं किया गया है। धरना-प्रदर्शन में ईशू रावत (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा मोर्चा), अंशु यादव (प्रदेश सचिव), पवन यादव (जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद) सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें