फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोकी गोद भराई की रस्म: पुजारी को दक्षिणा में नहीं दिए 101 रुपये, नवदंपती को मंदिर से निकाला बाहर

Sat, 03 Jun 2023 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बटेश्वर में नवदंपती की गोद भराई की रस्म चल रही थी। इस दौरान पुजारी ने दक्षिणा में 101 रुपये मांगे। नहीं देने पर गोद भराई की रस्म ही नहीं रोकी, बल्कि नवदंपती को मंदिर से बाहर निकाल दिया। 
 
विज्ञापन
awd - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में बटेश्वर के गौरी शंकर मंदिर में गोद भराई की रस्म के लिए नवदंपती से 101 रुपये मांगे गए। नहीं देने पर पुजारी ने गोद भराई की रस्म कराने से इन्कार कर दिया और मंदिर से बाहर निकाल दिया। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर के महंत ने कहा कि जबरदस्ती रुपये मांगना गलत है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया जाएगा।

ये है पूरा मामला 

औरैया के चपटा गांव के नवदंपती रंजीत कुमार और तनु बटेश्वर में गौरी शंकर मंदिर में गोद भराई की रस्म के लिए आए थे। उनका आरोप है कि यहां पर पुजारी ने उनसे 101 रुपये की दक्षिणा मांगी। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कुछ रुपये दिए तो बोले- जाओ यहां से, गोद नहीं भरी जाएगी। उन्हें मंदिर परिसर से बाहर कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीएससी के छात्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव: जेब से मिला सुसाइड नोट, बताई मरने की ऐसी वजह; जानकर बिलख उठे परिजन

विज्ञापन

मंदिर महंत ने ये कहा 

इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद खुद को गौरी शंकर मंदिर का महंत बताते हुए सुभाष गोस्वामी ने बताया कि पुजारी को दक्षिणा के लिए जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार 5-10 रुपये दे सकते हैं। शिकायत मिली तो ऐसे पुजारी को मंदिर से बाहर किया जाएगा।

और भी पढ़ें -
UP: दामाद को समझाने आए थे ससुराल वाले, कर दी ऐसी हरकत; उजड़ गया बेटी का सुहाग
तांत्रिक ने खुद के ही भाई को मार डाला: खून से लथपथ ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर पत्नी हुई बेहोश
'साढ़ूपुर नरसंहार': महिलाएं देखीं न बच्चे, गोलियां चलीं गिरीं लाशें, 42 साल पहले खेला गया था खूनी खेल
पुलिस से दो कदम आगे ठग: बदला तरीका, बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर खाता कर दिया साफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें