मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित शिवनगर निवासी युवक की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला। मृतक के हाथ पर पैन से नाम और नंबर लिखा होने पर उसकी शिनाख्त हुई। वहीं जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।
जेब से मिला सुसाइड नोट
गांव ढेरुआ स्थित रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृत युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसके साथ ही उसके हाथ पर पैन से रूपेंद्र और मोबाइल नंबर लिखा था। मोबाइल फोन मिलाया और परिजन को जानकारी दी। मृतक की पहचान थाना जमुनापार के गांव तैयापुर स्थित शिवनगर निवासी रूपेंद्र (24) पुत्र रोहतक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।