फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरतौनी में साकार होगा ‘अपना घर’ का सपना

Mon, 20 Apr 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले दिनों में आगरा-कानपुर हाईवे के किनारे नया शहर नजर आएगा। आगरा विकास प्राधिकरण जहां इनररिंग रोड के आसपास आधुनिक शहर की नींव रखने की तैयारी कर रहा है वहीं, आवास विकास परिषद अरतौनी के आसपास आम आदमी का ‘अपने घर का सपना’ साकार करने की तैयारी में है। इस क्षेत्र को जल्द ही विकसित करने के लिए विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


अब तक फाइलों में दबी आवास विकास परिषद की अरतौनी योजना को जमीन पर उतारने के लिए कवायद शुरू हो गई है। लगभग 521 हेक्टेयर में फैली इस योजना के अंतर्गत अरतौनी के अलावा पनवारी, लखनपुर और गऊपुरा की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। परिषद द्वारा यहां आवासीय योजना का प्रस्ताव है। योजना के अंतर्गत भविष्य को ध्यान में रखते हुए मेट्रो पॉलिटन शहरों के मानकों के हिसाब से इस क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इसमें न सिर्फ चौड़ी सड़कें होंगी बल्कि सीवर निकासी और पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था होगी।


अंडरग्राउंड होगी बिजली केबिल
इस योजना के अंतर्गत सस्ते घर तो बनाए जाएंगे लेकिन उनमें आधुनिक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिले की यह पहली सरकारी ऐसी आवासीय योजना होगी, जहां बिजली के तार नजर नहीं आएंगे। योजना के अंतर्गत पूरे आवासीय क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबिल डाली जाएगी।
विज्ञापन


अफोर्डेबिल हाउसिंग योजना होगी प्रमोट
सस्ते और सुलभ भवन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही अफोर्डेबिल हाउसिंग पर जोर दे रही हैं। मगर, अब तक इस योजना के अंतर्गत आम आदमी को लाभ नहीं मिल सका है। अरतौनी योजना के माध्यम से पहली बार आम आदमी अफोर्डेबिल हाउसिंग का लाभ ले सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत प्राइवेट बिल्डरों को भी सस्ते और सुलभ आवास बनाने थे मगर, उनकी तरफ से भी अब तक कोई पहल नहीं हुई है।
 
कई बिल्डरों की निगाहें
अरतौनी योजना के मूर्तरूप लेने की आहट से तमाम बिल्डर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने योजना से लगी जमीन भी खरीदनी शुरू कर दी है। इसमें शहर के अलावा बाहर की भी रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनियां हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार, कई बिल्डरों ने इस आवासीय योजना के अंदर ही किसानों से जमीन अपने नाम करा ली है।
रोड नेटवर्क का मिलेगा लाभ

इनररिंग रोड की तरह से अरतौनी योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले लोगों को भी सुदृढ़ रोड नेटवर्क मिलेगा। जिस तरह से इनररिंग रोड से एनएच-दो, फतेहाबाद रोड और ग्वालियर रोड जुड़ा है उसी तरह से अरतौनी योजना भी एनएच-दो के अलावा साउथ बाईपास के माध्यम से जयपुर हाईवे और ग्वालियर हाईवे से जुड़ेगी। इसके बाद इनरिंग रोड के माध्यम से फतेहाबाद रोड भी लिंक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें