कासगंज। नगरिया में रविवार को जच्चा-बच्चा की हुई मौत के मामले में डीएम ने बड़ी कार्रवाई कराई है। इस प्रकरण में नामजद आशा सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां डीएम ने सख्ती दिखाते हुए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इधर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें प्रकरण की जांच में जुटी हुई हैं।
रविवार को नगरिया के अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हुई। इस मामले में अस्पताल संचालक और आशा मिथलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की प्रशासन की ओर से एसडीएम ललित कुमार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अविनाश के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम और पुलिस की ओर से नगरिया चौकी इंचार्ज जांच कर रहे हैं। एसडीएम अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इधर सोमवार सुबह नामजद आशा मिथलेश जिलाधिकारी कार्यालय डीएम से मुलाकात को पहुंची। यहां डीएम सीपी सिंह ने सख्ती दिखाई। सोरों कोतवाली पुलिस बुलाकर आशा को पुलिस के सुुपुर्द कर दिया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।