फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेवर एयरपोर्ट से आगरा तक रैपिड रेल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस रहा नया शहर कैसा होगा...पढ़े लें ये खबर

Thu, 26 Jun 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 छलेसर, पोइया घाट और यमुना एक्सप्रेस-वे तक आगरा मेट्रो का विस्तार होगा। जेवर एयरपोर्ट से आगरा तक 130 किमी लंबा रैपिड रेल ट्रैक बिछाने का प्रस्ताव है। 
 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बसने जा रहे न्यू आगरा अर्बन सेंटर में रैपिड रेल चलेगी। इसके लिए 130 किमी लंबा रेल ट्रैक बिछेगा। यह रैपिड रेल जेवर एयरपोर्ट से आगरा को छलेसर तक जोड़ेगी।
विज्ञापन



 

छलेसर से कालिंदी विहार, रामबाग से यमुना एक्सप्रेस-वे और बिचपुरी से पोइया घाट आगरा मेट्रो को न्यू आगरा से जोड़ा जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) 12,154 हेक्टेयर में न्यू आगरा अर्बन सेंटर बसाने जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान 2041 तैयार किया है।

 

चार चरणों में बसने वाले इस नए शहर का पहला चरण 2025-2029 तक विकसित होगा। न्यू आगरा के मास्टर प्लान में यीडा जेवर एयरपोर्ट से आगरा तक रैपिड रेल चलाने का प्रावधान जोनल प्लान में किया है।
रैपिड रेल का दूसरा ट्रैक जेवर एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक प्रस्तावित है। गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रैक को जोड़ा जा रहा है। ऐसे में दिल्ली और एनसीआर रैपिड रेल के माध्यम से पहले जेवर एयरपोर्ट तक जुड़ेंगे फिर जेवर एयरपोर्ट से रैपिड रेल का विस्तार करते हुए आगरा तक लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: गणित के शिक्षक ने छात्रा के सामने रखी गंदी शर्त, वो मजबूर हो गई...आपबीती सुन खौल उठेगा खून


 

मास्टर प्लान में शामिल होगी आगरा मेट्रो
- उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) का आगरा मेट्रो प्लान यीडा के न्यू आगरा अर्बन सेंटर मास्टर प्लान में शामिल होगा। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय के अनुसार भविष्य में आगरा मेट्रो के तीन कॉरिडोर का विस्तार कर उन्हें न्यू आगरा से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में यीडा अधिकारियों के साथ आगरा मेट्रो अधिकारियों की इस सप्ताह बैठक होने जा रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने जारी किया हाजिर होने का नोटिस


 

न्यू आगरा से ऐसे जुड़ेगी मेट्रो
- रैपिड रेल जेवर एयरपोर्ट से न्यू आगरा अर्बन सेंटर होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के समानांतर छलेसर तक प्रस्तावित है।
- कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक प्रस्तावित 15 किमी एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर निर्माणाधीन है। इसमें 2.5 किमी अतिरिक्त ट्रैक छलेसर तक बिछेगा।
- बिचपुरी रेलवे स्टेशन से पोइया घाट तक भविष्य में 16 किमी नया मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित है। पोइया घाट के रास्ते मेट्रो को यमुना एक्सप्रेस तक जोड़ा जाएगा।
- रामबाग चौराहा से टेढ़ी बगिया होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे तक करीब 8 किमी लंबा मेट्रो ट्रैक प्रस्तावित है। इस तरह तीन जगह न्यू आगरा को मेट्रो से जोड़ा जाएगा।

 
विज्ञापन

न्यू आगरा की यह होगी खासियत
- 12154 हेक्टेयर में चार चरणों में बसेगा न्यू आगरा अर्बन सेंटर।
- 14 लाख लोग रह सकेंगे, 8.50 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार।
- 2041 तक धरातल पर उतरेगा नया शहर, 2029 तक पहला चरण।
- 30 किमी लंबे दो मेट्रो कॉरिडोर में आगरा में प्रस्तावित 27 स्टेशन।
- 88 किमी लंबाई में 2047 में 11 नए मेट्रो कॉरिडोर आगरा में बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें