फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्म की इंतहा: सिगरेट से दागने के निशान, शरीर की चोटें दे रहीं गवाही...नौ वर्षीय बच्ची ने क्या कुछ नहीं झेला

Thu, 26 Jun 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सदर में नौ वर्षीय की मासूम से देह व्यापार कराया जा रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस जांच में जुटी, तो कई परतें खुलकर सामने आने लगीं। 
 
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर क्षेत्र में 9 वर्षीय  बालिका को खरीदकर देह व्यापार कराने के मामले में पुलिस गिरोह की तलाश में दबिश दे रही है। मुख्य आरोपी महेंद्र की गिरफ्तारी के लिए टीम जयपुर भी गई। मगर, उसके जेल में बंद होने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम अब उसका बी वारंट लेगी। वहीं पीड़िता के बृहस्पतिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गणित के शिक्षक ने छात्रा के सामने रखी गंदी शर्त, वो मजबूर हो गई...आपबीती सुन खौल उठेगा खून



 
Trending Videos

सदर क्षेत्र में रह रही 9 वर्षीय बालिका तीन दिन पहले एक राहगीर की मदद से पुलिस के पास तक पहुंची थी। उससे देह व्यापार कराया जा रहा था। उसने कथित मां गीता पर आरोप लगाया था। विरोध पर गीता और उसके बेटे उसे पीटते थे। सिगरेट से दागते थे। वह भागकर आई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी गीता, उसके पति मानिकचंद्र, बेटे अमित और कुनाल को जेल भेजा था। 5 अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: निवेश मित्र के माध्यम से फैक्टरी एक्ट में कैसे करें ऑनलाइन पंजीकरण? यूपीसीडा के शिविर में दी गई जानकारी
 

पुलिस को पता चला है कि कुनाल और उसकी पत्नी शालू बालिका को दो वर्ष पहले जयपुर के महेंद्र से खरीदकर लाए थे। इसके बाद 15 दिन अपने घर में रखा। फिर 60 हजार रुपये में बालिका को गीता को बेचा था। गीता उससे देह व्यापार कराने लगी।
 
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि एक टीम को जयपुर भेजा गया था। उसके पहले से जेल में बंद होने की जानकारी मिली है। अब उसे बी वारंट पर आगरा लाया जाएगा। बृहस्पतिवार को बालिका के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। बालिका की काउंसिलिंग भी की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें