छलेसर से कालिंदी विहार, रामबाग से यमुना एक्सप्रेस-वे और बिचपुरी से पोइया घाट आगरा मेट्रो को न्यू आगरा से जोड़ा जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) 12,154 हेक्टेयर में न्यू आगरा अर्बन सेंटर बसाने जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान 2041 तैयार किया है।
चार चरणों में बसने वाले इस नए शहर का पहला चरण 2025-2029 तक विकसित होगा। न्यू आगरा के मास्टर प्लान में यीडा जेवर एयरपोर्ट से आगरा तक रैपिड रेल चलाने का प्रावधान जोनल प्लान में किया है।
रैपिड रेल का दूसरा ट्रैक जेवर एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक प्रस्तावित है। गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रैक को जोड़ा जा रहा है। ऐसे में दिल्ली और एनसीआर रैपिड रेल के माध्यम से पहले जेवर एयरपोर्ट तक जुड़ेंगे फिर जेवर एयरपोर्ट से रैपिड रेल का विस्तार करते हुए आगरा तक लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: गणित के शिक्षक ने छात्रा के सामने रखी गंदी शर्त, वो मजबूर हो गई...आपबीती सुन खौल उठेगा खून
मास्टर प्लान में शामिल होगी आगरा मेट्रो
- उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) का आगरा मेट्रो प्लान यीडा के न्यू आगरा अर्बन सेंटर मास्टर प्लान में शामिल होगा। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय के अनुसार भविष्य में आगरा मेट्रो के तीन कॉरिडोर का विस्तार कर उन्हें न्यू आगरा से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में यीडा अधिकारियों के साथ आगरा मेट्रो अधिकारियों की इस सप्ताह बैठक होने जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने जारी किया हाजिर होने का नोटिस