फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर लौटे डॉ. आरसी मिश्रा, बोले- मजाक समझने वाले देख लें अमेरिका-ब्राजील-इटली का हाल

Mon, 15 Jun 2020 11:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना को मात देकर घर लौटे वरिष्ठ न्यूरो सर्जन
विज्ञापन
डॉ. आरसी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा कोरोना वायरस को मात देकर घर लौट आए हैं। यह तीन जून को संक्रमित हुए थे। नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती थे। डिस्चार्ज होकर रामनगर स्थित अपने आवास में क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोग कोरेना वायरस को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं, लेकिन थोड़ी सी चूक जानलेवा साबित होगी। ऐसे लोग बड़ी गफलत में हैं जो यह सोचते हैं कि उनको यह वायरस नहीं लगेगा और कुछ नहीं होगा। यह रवैया उनकी और उनके परिवार की जान को जोखिम में डाल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बीमारी से वही बच सकते हैं, जो सावधानी बरते हुए हैं और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कहा कि पौष्टिक भोजन के साथ ध्यान, अध्यात्म और आहार-विचार सात्विक होने से भी शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। मानसिक शांति के लिए भागवत गीता का पाठ करें और तनाव न पालें। बेवजह घरों से बाहर न जाएं।
विज्ञापन


आगराः फतेहपुर सीकरी के संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की जयपुर में मौत

बेहद जरूरी है तो मास्क पहनें, हाथों की साफ-सफाई और एक से डेढ़ मीटर की दूरी का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि जो लोग इस बीमारी को मजाक समझते हैं वो अमेरिका, इटली, ब्राजील जैसे देशों का हाल देख लें, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बावजूद वहां मौतों का सिलसिला जारी है। उन्होंने लोगों से चिकित्सक और सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें