फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लेनदेन के विवाद में मामा को कुल्हाड़ी से काट डाला, दोषी भांजे को आजीवन कारावास की सजा; जुर्माना भी लगा

Thu, 18 Sep 2025 09:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

लेनदेन के विवाद में मामा-भांजे में विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि भांजे ने मामा की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी 2017 में संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए अपने नाना पर भी घातक हमला कर चुका था। 
 
विज्ञापन
अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपयों के लेनदेन के विवाद में मामा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के आरोप में अदालत ने थाना चित्राहाट के कचोरा घाट निवासी भांजे अंकित वाजपेयी को दोषी पाया। एडीजे-7 पवन कुमार श्रीवास्तव ने आजीवन कारावास के साथ 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुना दी।
विज्ञापन


थाना चित्राहाट में दर्ज केस के अनुसार जिला इटावा के थाना बकेवर के गांव हैरीपुर निवासी रमेश चंद शुक्ला ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था 13 मार्च 2018 को उनका पुत्र छवि मोहन शुक्ला अपने दोस्त अस्तेंद्र नाथ, शरद शुक्ला और राजेश कुमार के साथ अपनी साैतेली बहन के घर कचोरा घाट से चिलर (डीप फ्रिज) लेने गया था। चिलर को गाड़ी पर चढ़ाते समय ही देवांशी होटल के पास बेटी का पुत्र अंकित वाजपेयी आ गया और चिलर के रुपये मांगने लगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

इस बात पर मामा-भांजे में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि भांजे ने मामा की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी 2017 में संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए अपने नाना पर भी घातक हमला कर चुका था। 

पुलिस ने आरोपी अंकित वाजपेयी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर रक्त रंजित कुल्हाड़ी बरामद कर जेल भेजा था। विवेचक ने 21 अगस्त 2018 को आरोपी के खिलाफ अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 7 गवाह पेश किए।

ये भी पढ़ें-UP: रोडवेज कार्यालय में सुनाई देने लगी चीखें..कर्मचारियों के उड़े होश, अधिकारी भी सन्न; इस हाल में मिला लिपिक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें