फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: न तुम जीते, न हम हारे...44 वर्षों से जमीन पर चल रहा था जो विवाद, इस शर्त पर हो गया समझौता

Sat, 10 May 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी के गांव घिलोय के दो पक्षों में जमीन को लेकर 44 वर्षों से अदालत में मामला विचाराधीन था। दोनों पक्षों में न तुम जीते, न हम हारे की शर्त पर समझौता हो गया। 
 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 44 वर्ष से लंबित एक मुकदमे में न तुम जीते, न हम हारे की तर्ज पर दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। अदालत में प्रस्तुत करने पर एडीजे 13 महेश चन्द वर्मा ने समझौता स्वीकार कर पत्रावली दाखिल दफ्तर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 'फोन मत काटना' एयरफोर्स अधिकारी के पिता 10 दिन तक घर में रहे कैद, दहशत ऐसी...कमरे से बाहर नहीं निकले


 

ग्राम घिलोय फतेहपुर सीकरी निवासी भरत सिंह, विजय सिंह, कप्तान सिंह, भूपेंद्र सिंह एवं गीतम सिंह निवासी चोमाशहापुर के बीच वर्ष 1981 से जमीनी विवाद का विवाद चल रहा था। इसको लेकर सभी कोर्ट चले गए। तब से अदालत में सिविल वाद लंबित चल रहा था। दोनों पक्ष 44 वर्ष से तारीख पर आ रहे थे। बाद में तारीख लेकर ही अदालत से चले जाते थे। वादकारी लंबे चले विचारण से आजिज आ गए थे। इस पर दोनों पक्षों के अधिवक्ता ने सकारात्मक पहल की। आपसी वैमनस्य समाप्त कर आपसी सहमति एवं समझाैते के आधार पर मुकदमा समाप्त कराने को कहा।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा का वो जांबाज, जो 1971 के युद्ध से पाकिस्तानी जेल में बंद... 54 साल से सुहाग के इंतजार में वीरांगना
 
विज्ञापन

इसे दोनों पक्षों ने भी सहर्ष स्वीकार कर सहमति प्रदान कर दी। इस पर गीतम सिंह एवं भरत सिंह की ओर से अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों के मध्य न तुम जीते न हम हारे की तर्ज पर समझौता पत्र तैयार करा अदालत से मुकदमा समाप्त करने का आग्रह किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों के मध्य लंबित मुकदमे को समाप्त कर पत्रावली दाखिल दफ्तर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें