फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच रुपये के विवाद में भिड़े पड़ोसी, घरों में की तोड़फोड़; गर्भवती महिला को मारी लात

Wed, 11 Feb 2026 11:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पांच रुपये के विवाद को लेकर पड़ोसी आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद घरों में तोड़फोड़ की गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घरों में की तोड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला महाराम स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में पांच रुपये के लेन-देन विवाद में मंगलवार देर रात पड़ोसियों में मारपीट और घरों में तोड़फोड़ की गई। एक पक्ष ने रुपये और गहने लूट का भी आरोप लगाया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात करीब नाै बजे की है। महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी रामदास शिवहरे घर के बाहर ठेल पर टॉफी-बिस्किट बेचते हैं। ठेल पर रविवार को पड़ोसी उषा देवी का नौ वर्षीय नाती कल्लू सामान लेने गया। कल्लू ने 10 रुपये दिए। 5 रुपये का सामान लिया। शेष पांच रुपये वापस मांगे। खुले पैसे न होने की बात कहकर रामदास ने बाकी 5 रुपये का भी सामान लेने के लिए कह दिया। कल्लू ने मना कर दिया। उसकी बहन दुर्गेश भी आ गई। दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई।

दुर्गेश ने रामदास, उनके बेटे सौरभ, पुत्री वर्षा और दामाद के खिलाफ थाना खंदौली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप है कि इससे नाराज रामदास के बेटे सौरभ और उसके पड़ोसी सनी प्रताप सिंह ने दुर्गेश के घर पहुंचकर मारपीट की। दुर्गेश ने अपने भाइयों राहुल, नितिन और अवी को बुला लिया। वह एक दर्जन से अधिक युवक बाइक पर फावड़ा, सरिया और डंडे लेकर पहुंचे। सौरभ और सनी प्रताप के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


सनी के घर में अलमारी तोड़ दी। 30 हजार रुपये और जेवर लूट लिए। बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सौरभ की गर्भवती पत्नी नेहा के पेट में लात मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने प्रबल प्रताप सिंह को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आधा घंटे तक महाराणा प्रताप काॅलोनी में अराजकता
घटना के दौरान कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। उपद्रवियों के आतंक से लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए और दरवाजे बंद कर लिए। करीब आधे घंटे तक बवाल चलता रहा। पुलिस ने पहले दिन मामूली रिपोर्ट लिखी। आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी नहीं की। पहले दिन पुलिस सक्रिय होती तो दोबारा बवाल नहीं होता।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें