फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव; पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 11 Feb 2026 11:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में जलती चिता से पुलिस ने युवती का शव निकाला। पिता का आरोप है कि बेटी की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम जाजऊ में बुधवार दोपहर पिता की गुहार पर श्मशान भूमि पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से एक महिला का शव निकाला। महिला के पिता ने पीट-पीटकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चिता से निकाले गए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


किरावली निवासी निजाम पुत्र अलादीन ने बताया कि ग्राम जाजऊ निवासी अजीत पुत्र सौदान सिंह मेरी 21 वर्षीय बेटी सना उर्फ मोहिनी को पांच वर्ष पहले अपने साथ गांव में ले आया था। तब से बेटी उसी के साथ रह रही थी। अजीत आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। बुधवार को उसने पीट-पीटकर सना की हत्या कर दी। 

अजीत और उसके परिजन बेटी का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने उन्हें दी। उधर, पिता की गुहार पर पहुंची थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने शव को जलती चिता से बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया जलती चिता से निकाले गए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता के आरोपों और घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें