27 जनवरी को गुरुग्राम से घर आया था विवेक
पोस्टमार्टम हाउस पर विवेक के भाई प्रशांत ने बताया कि अभी भाई की शादी नहीं हुई थी। पिता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। विवेक गुड़गांव में रहकर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत किसी कार्यालय में नौकरी करता था। एक साल से वहीं रह रहा था।
पिछले महीने के अंत में यहां छुट्टी लेकर आया था। गुरुवार शाम वह मुझसे किसी बात को लेकर झगड़ने लगे। गाली-गलौज की तो पड़ोस के एक घर के लोग अचानक निकल आए और मारपीट करने लगे। मामला मारपीट और गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया गया है।